हर दिन पढ़ने की आदत कैसे डालें?

हर दिन पढ़ने की आदत कैसे डालें?

Share this post on:

आज की तेज़ रफ्तार भरी जिंदगी में लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि उनके पास किताब पढ़ने का समय नहीं है, लेकिन अगर हम गहराई से सोचें तो असलियत यह है कि समय की कमी नहीं है, बल्कि प्राथमिकता (Priority) की कमी होती है, हम रोज़ाना सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने, टीवी देखने या मोबाइल पर समय बिताने में घंटों खर्च कर देते हैं, लेकिन किताबों के लिए आधा घंटा भी नहीं निकाल पाते है, किताबें सिर्फ ज्ञान का स्रोत नहीं हैं, बल्कि वे हमें बेहतर इंसान बनाने का सबसे आसान और सस्ता माध्यम भी हैं, जो लोग हर दिन पढ़ने की आदत डाल लेते हैं, वे जीवन में दूसरों से कहीं ज्यादा आगे बढ़ते हैं, इसलिए आपको यह पता होना बहुत जरूरी है, की हर दिन पढ़ने की आदत कैसे डालें

क्योंकि पढ़ना हमारे दिमाग को नई दिशा देता है, सोच को गहराई प्रदान करता है और हमें जीवन की चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटने योग्य बनाता है, लेकिन सवाल यह है कि हर दिन पढ़ने की आदत कैसे डाली जाए? इसलिए इस पोस्ट में हम इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे, तो आहिए शुरू करते है।

1. पढ़ने की आदत क्यों जरूरी है?

किसी भी आदत को अपनाने से पहले यह समझना बेहद ज़रूरी है कि वह आदत हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है, अगर आपको पता ही नहीं होगा कि पढ़ाई आपके जीवन में क्या बदलाव ला सकती है, तो इसे रोज़ाना करने के लिए आपके पास कोई ठोस कारण भी नहीं होगा।

पढ़ाई से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपका ज्ञान (Knowledge) बढ़ता है, जब आप अलग-अलग विषयों पर पढ़ते हैं, तो आपको नई-नई जानकारी मिलती है, यह जानकारी सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहती है, बल्कि आपके जीवन के हर फैसले को प्रभावित करती है, उदाहरण के लिए – अगर आप स्वास्थ्य पर कोई किताब पढ़ते हैं तो आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को बदल सकते हैं, अगर आप फाइनेंस की किताब पढ़ते हैं तो आप अपने पैसों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे।

इसके अलावा पढ़ाई से आपका फोकस (Concentration) बढ़ता है, आजकल सबसे बड़ी समस्या यही है कि लोग 5 मिनट भी एक काम पर ध्यान नहीं लगा पाते है, लगातार पढ़ने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है और धीरे-धीरे आप लंबे समय तक किसी भी काम में पूरी तल्लीनता से जुट सकते हैं।

पढ़ाई का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह आपको तनाव (Stress) से छुटकारा दिलाती है, जब आप किताब पढ़ते हैं तो आपका दिमाग रोज़मर्रा की चिंताओं और भागदौड़ से अलग होकर एक नई दुनिया में प्रवेश करता है, यह बिल्कुल वैसे ही है जैसे लोग ध्यान (Meditation) करते हैं।

पढ़ने की आदत क्यों जरूरी है?
Image Credit Source:- Pexels

2. छोटे लक्ष्य से शुरुआत करें

जब भी कोई नई आदत डालनी होती है, तब से लोग शुरुआत में ही बड़ी-बड़ी प्लानिंग कर लेते हैं, जैसे कोई कहेगा – “मैं रोज़ 2 घंटे किताब पढ़ूंगा” लेकिन हकीकत यह है कि ऐसा शायद ही संभव हो पाए पहले ही दिन से बड़ा लक्ष्य बनाना, और उसे पूरा न कर पाना, निराशा पैदा करता है, इसी वजह से लोग कुछ ही दिनों में उस आदत को छोड़ देते हैं।

इसलिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप छोटे लक्ष्य तय करें, उदाहरण के लिए, शुरुआत में सिर्फ 5 मिनट रोज़ पढ़ें, यह सुनने में बहुत कम लगता है, लेकिन यही आपकी नींव बनेगा जब आप 5 मिनट लगातार पढ़ने लगेंगे तो आपका मन और ज्यादा पढ़ने की इच्छा करेगा धीरे-धीरे इस 5 मिनट को 15 मिनट, फिर 30 मिनट और बाद में 1 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है।

छोटे लक्ष्य पूरा करना आसान होता है और इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है, आपको यह एहसास होता है कि “हाँ, मैं अपने प्लान को फॉलो कर पा रहा हूँ” यही आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाता है और पढ़ने को आपकी आदत बना देता है।

इसे भी जरूर पढे:-

3. अपनी पसंद की किताबें चुनें

बहुत से लोग पढ़ाई इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि वे गलत किताबों से शुरुआत कर देते हैं, मान लीजिए कि आपको कहानियाँ पढ़ना पसंद है, लेकिन आपने शुरुआत किसी कठिन दर्शन (Philosophy) या इतिहास की किताब से कर दी तो यह ज़ाहिर है कि आपको जल्दी बोरियत होगी और आप उस किताब को अधूरा छोड़ देंगे।

इसलिए शुरुआत हमेशा उन्हीं किताबों से करें जिनमें आपकी रुचि हो, अगर आपको मनोरंजन पसंद है तो नॉवेल पढ़ें अगर आपको प्रेरणा चाहिए तो मोटिवेशनल या सेल्फ-हेल्प किताबों से शुरुआत करें, अगर आपका ध्यान करियर पर है तो बिज़नेस या फाइनेंस से जुड़ी किताबें चुनें।

जब आप पसंद की किताबें पढ़ेंगे, तो आपको पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी बल्कि मजेदार लगेगी, और यही मज़ा धीरे-धीरे आदत में बदल जाएगा।

4. समय तय करें और रूटीन बनाएं

आदत तभी बनती है जब उसका कोई तय समय हो, अगर आप बिना समय तय किए कभी भी पढ़ने बैठेंगे तो यह ज्यादा समय तक टिकेगा नहीं, इसलिए आपको अपने दिनचर्या में पढ़ने के लिए एक फिक्स समय रखना चाहिए।

सुबह उठकर पढ़ना बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि उस समय दिमाग तरोताजा होता है और ध्यान भी ज्यादा केंद्रित रहता है, वहीं, सोने से पहले किताब पढ़ना भी बहुत अच्छा विकल्प है क्योंकि यह नींद को गहरी और सुकूनभरी बनाता है, अगर आपका दिन बहुत व्यस्त है तो सफर के समय या लंच ब्रेक में भी पढ़ सकते हैं।

जब पढ़ाई का एक तय समय होगा तो धीरे-धीरे आपका दिमाग उसी समय पढ़ने की आदत डाल लेगा, जैसे लोग रोज़ सुबह उठकर ब्रश करते हैं, वैसे ही पढ़ाई भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाएगी।

5. मोबाइल और टीवी का समय कम करें

आजकल सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग मोबाइल और टीवी पर बहुत ज्यादा समय बिताते हैं, सोशल मीडिया, गेम्स, वेब सीरीज़ – ये सब चीजें हमारे घंटे के घंटे बर्बाद कर देती हैं, और जब कोई पूछे कि किताब क्यों नहीं पढ़ते तो जवाब होता है – “समय नहीं है।”

अगर आप अपने दिन का हिसाब लगाएँगे तो पाएँगे कि कम से कम 1–2 घंटे मोबाइल या टीवी पर फालतू निकल जाते हैं, अगर आप सिर्फ 30 मिनट भी काटकर किताब पढ़ने में लगाएँ तो धीरे-धीरे यह आदत मजबूत हो जाएगी।

6. किताब को हमेशा अपने पास रखें

खाली समय अक्सर हमें पता ही नहीं चलता और वह बर्बाद हो जाता है, जैसे – बस या ट्रेन में सफर करते समय, डॉक्टर के क्लिनिक में इंतजार करते समय, या किसी मीटिंग के पहले अगर आपके पास किताब होगी तो आप उस खाली समय का उपयोग पढ़ने में कर सकते हैं।

आजकल तो ई-बुक्स और ऑडियोबुक्स भी उपलब्ध हैं जिन्हें मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है, इससे आप कहीं भी और कभी भी पढ़ाई कर सकते हैं।

किताब को हमेशा अपने पास रखें
Image Credit Source:- Pexels

7. सही माहौल बनाएं

अगर आपका माहौल सकारात्मक होगा तो पढ़ाई करने का मन और ज्यादा करेगा घर में एक छोटा-सा Reading Corner बना लें, वहां एक आरामदायक कुर्सी और टेबल रखें, हल्की रोशनी और शांत वातावरण रखें, जब भी आप वहां बैठेंगे, आपका दिमाग अपने-आप पढ़ने के मूड में आ जाएगा।

8. नोट्स बनाएं और हाइलाइट करें

सिर्फ पढ़ना ही काफी नहीं है, बल्कि पढ़े हुए को याद रखना भी जरूरी है, इसलिए जब भी आप किताब पढ़ें तो अच्छे विचारों और महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट्स में लिख लें या हाइलाइट कर लें, इससे एक तो चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं और दूसरी बार जब जरूरत पड़ेगी तो पूरी किताब पलटने की जगह सीधे नोट्स पढ़ सकते हैं।

9. पढ़ाई को मजेदार बनाएं

पढ़ाई तभी आदत बनेगी जब यह आपको मजेदार लगेगी, इसके लिए आप दोस्तों के साथ किताबों पर चर्चा कर सकते हैं, बुक क्लब जॉइन कर सकते हैं या ऑनलाइन रीडिंग ग्रुप्स का हिस्सा बन सकते हैं, इससे आपको दूसरों से सीखने का मौका मिलेगा और आप बोर भी नहीं होंगे।

10. खुद को इनाम दें

आदत को पक्का करने का एक और तरीका है – खुद को इनाम देना जैसे अगर आपने लगातार 10 दिन किताब पढ़ी तो खुद को कोई छोटी-सी ट्रीट दें, अगर आपने एक किताब पूरी कर ली तो अपनी पसंद की चीज खरीदें, इससे आपको लगेगा कि आपकी मेहनत रंग ला रही है और आप और ज्यादा उत्साह से पढ़ाई करेंगे।

11. धैर्य रखें और लगातार कोशिश करते रहे

याद रखिए कि आदत डालने में समय लगता है, वैज्ञानिकों के अनुसार किसी भी नई आदत को पक्का होने में कम से कम 21–30 दिन लगते हैं, इसलिए अगर आप बीच में 1–2 दिन मिस भी कर दें तो निराश न हों, बस अगले दिन से फिर से शुरुआत करें।

12. बच्चों और परिवार को भी शामिल करें

अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उन्हें भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करें, बच्चों को कहानियाँ सुनाना, उन्हें रंग-बिरंगी किताबें देना और खुद किताब पढ़कर उन्हें उदाहरण दिखाना – ये सभी तरीके बच्चों को भी पढ़ाई की आदत डालने में मदद करेंगे।

जब पूरा परिवार किताबों को महत्व देगा तो घर का माहौल और भी ज्ञानवर्धक हो जाएगा।

निष्कर्ष

हर दिन पढ़ने की आदत डालना कोई मुश्किल काम नहीं है, यह बस आपकी सोच और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है, छोटे लक्ष्य से शुरुआत करें, अपनी पसंद की किताबें चुनें, सही समय और माहौल बनाएँ, मोबाइल और टीवी का समय कम करें और धैर्य रखें, धीरे-धीरे यह आदत आपके जीवन का हिस्सा बन जाएगी और आप देखेंगे कि आपकी सोच, ज्ञान और व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव आ गया है।

याद रखिए – पढ़ना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

Share this post on:

Author: Manoj Prajapat

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम Manoj Prajapat है ओर में पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हु इस ब्लॉग में आपको व्यक्ति के लाइफ से जुडी कई प्रोबलम का समाधान मिलता है, जैसे आप अपने बिजनेस को कैसे आगे बढ़ाएंगे उसके लिए क्या नॉलेज ओर स्किल होनी चाहिए, कम्युनिकेशन स्किल, दिमाग को ट्रेन कैसे करे, आदतों मे बदलाव कैसे लाएं, स्टॉक मार्केट, फाइनेंस आदि, कई विषयों से रिलेटेड आपको यहा पर पोस्ट मिलती है।

View all posts by Manoj Prajapat >

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *