खाना खाते वक्त ध्यान मे रखने वाली बाते

Share this post on:

हम रोजाना जो भोजन करते हैं, वह भोजन केवल हमारे शरीर को ऊर्जा ही नहीं देता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य, दिमाग की स्थिति पर भी गहरा प्रभाव डालता है, आज की इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग अक्सर भोजन के समय को गंभीरता से नहीं लेते है, अनियमित भोजन, गलत आदतें और आपकी लापरवाही से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, की खाना खाते वक्त ध्यान मे रखने वाली बाते कॉनसी है,

इसलिए आज हम इस पोस्ट में कुछ पॉइंट्स के माध्यम से इस बात को विस्तार से जानेंगे कि खाना खाते वक्त ध्यान मे रखने वाली बाते कॉनसी है, ताकि हम एक स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन को जी सकें, यह सब कैसे होगा इन सारी बातों को हम जानेंगे, तो आहिए शुरू करते है।

खाना खाते वक्त ध्यान मे रखने वाली बाते
Image Credit Source:- Pexels

Table of Contents

1. भोजन करते समय सजग रहना क्यों जरूरी है?

एक बात का हमेशा ध्यान रखना की भोजन करना केवल पेट भरने का काम नहीं है बल्कि यह एक दिमागी और शारीरिक क्रिया है, जब हम सजग होकर खाना खाते हैं तो भोजन का पाचन सही तरीके से होता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है।

ध्यान रखने वाली योग्य बातें:

  • भोजन करते समय मोबाइल, टीवी या अन्य विकर्षणों से दूर रहें।
  • अपने हर निवाले को महसूस करें और खाने के स्वाद का आनंद लें।
  • जल्दी-जल्दी खाना कभी न खाएं।

2. शारीरिक संकेतों को महसूस करे

कई बार हम बिना भूख के भी खाना खाते रहते हैं जिससे वजन बढ़ता है और इससे पाचन भी बिगड़ता है, यह आपके शरीर के लिए ठीक नहीं है, इसलिए जब भी आपको भूख हो उसी समय आराम से बैठकर के खाना खाएं।

इसको कैसे पहचानें?

  • वास्तविक भूख और मन की भूख में फर्क को समझे।
  • जब पेट 80% भर जाए, वहीं रुक जाएं।
  • भूख का सम्मान करें लेकिन जबरदस्ती खाना न खाएं।

3. धीरे-धीरे और चबाकर खाना खाएं

भोजन को सही तरीके से चबाना शरीर के डाइजेशन के लिए बहुत अनिवार्य है।

इसके लाभ:

  • पाचन तंत्र को सहयोग मिलता है।
  • कम भोजन में भी शरीर को तृप्ति मिलती है।
  • वजन नियंत्रण में रहता है।

4. खाने के समय सकारात्मक मानसिकता को बनाए रखें

नकारात्मक भावनाओं के साथ खाना खाने से उसका असर शरीर पर भी पड़ता है, जो आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

इसका सुझाव:

  • खुश रहकर, आभार के साथ भोजन करें।
  • मन को शांत रखें।
  • परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर भोजन करें।
खाने के समय सकारात्मक मानसिकता को बनाए रखें
Image Credit Source:- Pexels

5. भोजन का पोषण ओर संतुलन

संतुलित भोजन ही एक अच्छे ओर सही स्वास्थ्य की असली कुंजी है, इसलिए खाने का सही पोषण करना बहुत जरूरी है।

इसमे क्या शामिल करें?

  • प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और हेल्दी फैट्स।
  • ताजे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज।
  • अत्यधिक तले और पैकेज्ड फूड से बचें।

6. सही समय पर भोजन करने का महत्व

एक सही समय पर भोजन करना पाचन शक्ति और शरीर के ऊर्जा स्तर को सही बनाए रखता है।

इसमे टाइमिंग टिप्स:

  • हर दिन एक तय किए हुए समय पर ही भोजन करें।
  • देर रात को भोजन करने से बचें।
  • नाश्ता कभी न छोड़ें।

इसे भी जरूर पढे:-

7. इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव क्या है

जब आप शांत, स्वच्छ और सुखद वातावरण में खाना खाते है, तो उससे खाना खाने का आनंद कई गुना बढ़ जाता है।

इसे कैसे सुनिश्चित करें?

  • टेबल को साफ-सुथरा रखें।
  • धीमी संगीत या परिवार के साथ बातचीत का माहौल बनाएं।
  • जल्दबाज़ी करने से बचें।

8. संयुक्त भोजन करे

हमेशा कोशिश करे की एक समूह में बैठकर भोजन करे इससे आपके रिश्ते कई गुना मजबूत होते हैं और आपका दिमागी तनाव भी कम होता है।

इसके क्या लाभ है:

  • परिवार में बातचीत बढ़ती है।
  • अकेलेपन और तनाव से बचाव होता है।
  • बच्चों में अच्छे व्यवहार की आदतें विकसित होती हैं।

9. भोजन करने के बाद की आदतें

केवल भोजन के समय ही नहीं, बल्कि उसके बाद भी आपकी आदतें स्वास्थ्य पर असर डालती हैं, इसलिए खाना के बाद अपनी आदतों पर ध्यान रखे।

क्या करें?

  • खाने के बाद 10-15 मिनट जरूर टहलें।
  • तुरंत लेटना या सोना टालें।
  • भारी व्यायाम से बचें।

10. गलत धारणाएँ का सुधार करे

आम भ्रांतियां:

  • फल खाने के तुरंत बाद पानी पीना।
  • भोजन के साथ अधिक पानी पीना।
  • भूखे रहना वजन घटाने का सही तरीका मानना यह आदत सही नहीं है।

सही आदतें:

  • भोजन से पहले हल्का पानी पीएं।
  • ताजगी के लिए हर्बल टी या गुनगुना पानी लें।
  • संतुलित डाइट को अपनाएं।

11. लाइफस्टाइल से मेल खाने वाली भोजन करने की आदतें

व्यस्त दिनचर्या में:

  • छोटे-छोटे हेल्दी स्नैक्स रखें।
  • जंक फूड से दूरी बनाएं।
  • ऑफिस में भी समय पर भोजन करें।

यात्रा के दौरान:

  • पैक्ड लेकिन हेल्दी खाना साथ रखें।
  • हाइड्रेशन बनाए रखें।
  • सड़क किनारे अस्वच्छ भोजन ना खाएं।

12. त्योहारों या किसी विशेष अवसरों में संयम

त्योहारों के दौरान ओवरईटिंग और अस्वस्थ भोजन खाना एक आम बात है, लेकिन इसके ऊपर संयम रखना बहुत जरूरी है।

इसे कैसे नियंत्रण करे?

  • मिठाइयों का सीमित सेवन करें।
  • अधिक तेल-घीवाले खाने से परहेज करें।
  • व्यायाम और जल सेवन जारी रखें।

13. बच्चों में भोजन के प्रति आदतें विकसित करना

बचपन में डाली गई आदतें जीवनभर साथ रहती हैं, इसलिए खाना खाते वक्त ध्यान मे रखने वाली बाते कॉनसी है, यह बाते उनको बचपन से ही बताते रहना चाहिए, जिससे उनके अंदर यह आदतें विकसित होती रहे।

यह कैसे करें?

  • बच्चों के सामने अच्छा उदाहरण बनें।
  • रंग-बिरंगे और पोषक आहार दें।
  • खाना खाने का समय निर्धारित करें।

14. बूढ़े और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भोजन करने के सुझाव

बुजुर्गों के लिए पाचन और पोषण विशेष महत्व रखते हैं।

इसके लिए सुझाव:

  • हल्का, सुपाच्य भोजन दें।
  • नियमित अंतराल पर भोजन दें।
  • विटामिन, कैल्शियम की पूर्ति करें।

समापन

भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं है, यह जीवनशैली, सोच और स्वास्थ्य का आईना है, यदि हम सजग रहकर भोजन करें, पोषण का ध्यान रखें और आदतों में सुधार करें, तो जीवन में स्थायी स्वास्थ्य और दिमागी शांति पा सकते हैं।

हर निवाला हमें स्वास्थ्य, ऊर्जा और प्रसन्नता की ओर ले जाए, यही सही तरीके से भोजन करने का मूल मंत्र है, आज से ही इन बातों को अपनाएं और अपने जीवन को सकारात्मक परिवर्तन दें।

Share this post on:

Author: Manoj Prajapat

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम Manoj Prajapat है ओर में पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हु में अपने ब्लॉग में व्यक्ति के लाइफ से जुड़े कई प्रोबलम का समाधान जैसे आप अपने बिजनेस को कैसे आगे बढ़ाएंगे उसके लिए क्या नॉलेज ओर स्किल होनी चाहिए, कम्युनिकेशन स्किल, दिमाग को ट्रेन कैसे करे, आदतों मे बदलाव कैसे लाएं, स्टॉक मार्केट, फाइनेंस आदि, कई विषयों से रिलेटेड मे यहां पर पोस्ट लिखता हु।

View all posts by Manoj Prajapat >

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *