SIP से करोड़पति कैसे बनें?

SIP से करोड़पति कैसे बनें?

Share this post on:

आज के समय मे हर कोई व्यक्ति अपने जीवन में आर्थिक रूप से सुरक्षित रहना चाहता है, चाहे बात बच्चों की पढ़ाई की हो, या घर खरीदने की, रिटायरमेंट प्लानिंग की हो या फिर अपने कोई शौक पूरे करने की हर जगह आपको पैसों की जरूरत तो पड़ती ही है, लेकिन इसमे भी काफी लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह आती है की इससे काफी लोगो की जो आमदनी होती है, उसके मुकाबले उनकी सेविंग्स बहुत ही कम होती है, क्योंकि याद रहे आपको अपने जीवन मे सिर्फ पैसे को बचाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि उन पैसों को सही जगह पर निवेश करना भी बहुत जरूरी है, इसलिए आपको यह जानना बहुत जरूरी है, की SIP क्या है, ओर SIP से करोड़पति कैसे बनें?

क्योंकि इसी निवेश की दुनिया में Systematic Investment Plan (SIP) यह एक ऐसा तरीका है जिसने लाखों लोगों को बहुत ही कम पैसो से शुरुआत करके बहुत ही बड़े-बड़े फाइनेंशियल गोल पूरे करने में काफी मदद की है, ओर इसके अलावा SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको हर महीने मात्र एक छोटी सी रकम निवेश करनी होती है, लेकिन जब आप लंबे समय तक इसमे निवेश करते है, तो यह रकम करोड़ों तक पहुँच सकती है।

इसलिए आज हम इस पोस्ट में विस्तार से जानेंगे कि SIP क्या है, यह कैसे काम करता है, इसके फायदे क्या हैं और SIP के जरिए करोड़पति बनने की रणनीति क्या हो सकती है, इन सारी बातों को अच्छे से जानेंगे, तो आहिए शुरू करते है।

आखिर SIP होती क्या है?

SIP के अंदर निवेश करने का बहुत ही अच्छा तरीका है, इसमें आप एक तय की हुई रकम को हर महीने निवेश करते हैं।

मान लीजिए, आप हर महीने ₹8000 SIP के अंदर लगाते हैं, ओर आपके द्वारा लगाया हुआ पैसा म्यूचुअल फंड स्कीम में जाता है फिर वहां से वह पैसा स्टॉक्स मार्केट, बॉन्ड्स आदि कई जगह पर निवेश किया जाता है, इसमे SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपके छोटे-छोटे पैसों के निवेश को लंबे समय तक जोड़कर एक बड़ी पूंजी को बना देता है।

इसे भी जरूर पढे:-

SIP किस प्रकार से काम करता है?

SIP की नींव केवल दो सिद्धांतों पर ही टिकी होती है:

  1. कंपाउंडिंग पावर
    कंपाउंडिंग का मतलब यह होता है कि आपके निवेश किए हुए पैसो पर मिलने वाला ब्याज या रिटर्न पैसे पर भी आप आगे ब्याज कमा सकते है, इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराया जाता है और समय के साथ आपके निवेश exponential तरीके से बढ़ने लगता है, जैसे मान के चलिए उदाहरण:
    अगर आप हर महीने ₹5,000 SIP में निवेश करते हैं, तो आपको औसतन 12% रिटर्न मिलता है, तो 20 साल में आपका निवेश करीब ₹50 लाख से ज्यादा हो सकता है।
  2. रुपये की औसत लगन
    SIP की खासियत यह है कि जब मार्केट ऊपर होता है तो कम यूनिट मिलते हैं और जब मार्केट नीचे होता है तो ज्यादा यूनिट मिलते हैं, इस तरीके से लंबे समय में आपके निवेश की औसत लागत कम हो जाती है।

SIP के अंदर होने वाले फायदे

इस बात का ध्यान रहे SIP केवल निवेश करने का तरीका नहीं है, बल्कि यह एक फाइनेंशियल डिसिप्लिन लाने का भी बहुत बढ़िया जरिया है, इसके अंदर आपको कई फायदे हैं जैसे:

  • एक छोटे निवेश के साथ शुरू करे: आप मात्र ₹500 या ₹1000 से भी SIP के अंदर पैसे निवेश करना शुरू कर सकते हैं।
  • लॉन्ग टर्म ग्रोथ: इसके साथ ही लंबे समय तक निवेश करने पर आप इसमे करोड़ों रूपए तक का फंड बना सकते हैं।
  • मार्केट का क्या टाइम है यह जानने की जरूरत नहीं है : महीने मे आपने जो तारिक दे रखी है उस तारिक के हिसाब से जो रकम आपने बता रखी है वो निवेश होती रहती है।
  • रिस्क क्षमता बहुत कम होता है: इससे आपका रिस्क बैलेंस रहता है।
  • कंपाउंडिंग का फायदा: इससे आपका पैसा अपने आप बढ़ता रहता है।
SIP के अंदर होने वाले फायदे
Image Credit Source:- Pexels

करोड़पति बनने के लिए SIP की क्या रणनीति होनी चाहिए

अब आपके मन मे यह सवाल होगा की आखिर SIP से करोड़पति बनने के लिए हमे क्या क्या स्ट्रेटेजी अपनानी चाहिए? आइए step by step इसे अच्छे से समझते हैं।

1. शुरुआत जल्दी करें

SIP में पैसे निवेश करने के लिए आपका समय इसमे सबसे बड़ा हथियार है,आप जितना जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना ही ज्यादा आपको इसमे फायदा होगा।

  • मान के चलिए अगर कोई व्यक्ति 21 साल की उम्र से ₹5000 के साथ SIP करे और 12% का रिटर्न पाए, तो 30 साल के बाद मे उसका फंड करीब ₹1.75 करोड़ से भी ज्यादा हो सकता है।
  • वही अगर उसी निवेश को 35 साल की उम्र से शुरू किया जाए तो 20 साल में आपकी यह रकम मात्र ₹50-55 लाख रुपए ही होगी।

2. SIP की सही राशि चुनें

आपकी महीने मे SIP की राशि आपके फाइनेंशियल गोल और समय पर बहुत निर्भर करती है।

  • अगर आप 15 साल में लगभग 1 करोड़ रुपए बनाना चाहते हैं, जिसमे आपको औसतन 12% रुपए तक रिटर्न मिलता है, तो आपको करीब ₹15,000–₹20,000 रुपए के साथ महीने की SIP करनी होगी।
  • अगर आप अपने पैसे को ज्यादा समय तक निवेश करना चाहते है जैसे (25–30 साल तक), तो इससे आपकी छोटी SIP राशि भी आपको करोड़पति बना सकती है।

3. लंबे समय तक निवेश करना बहुत जरूरी है

SIP से करोड़पति बनने के लिए आपको लगभग 15–25 साल तक का लंबा निवेश करना बहुत जरूरी है क्योंकि

  • शॉर्ट टर्म निवेश से मार्केट ऊपर-नीचे हो सकता है।
  • लेकिन वही जब आप लंबे समय तक निवेश करते है तो इससे आपकी इक्विटी म्यूचुअल फंड्स से औसतन 12%–15% CAGR रिटर्न मिलता है। है।

4. सही प्रकार के म्यूचुअल फंड को चुनें

आपको सही प्रकार के म्यूचुअल फंड चुनना बहुत जरूरी है जैसे

  • Large Cap Funds: इसमे रिस्क कम होता है।
  • Mid Cap Funds: इसमे रिस्क भी बैलेंस्ड रहता है, ओर आपको रिटर्न भी अच्छे मिलते है।
  • Small Cap Funds: इसमे आपका रिस्क भी ज्यादा रहता है, लेकिन रिटर्न भी अच्छे मिलने की बहुत संभावना रहती है।
  • Index Funds/ETF: खर्चा भी कम लगता है, ओर रिटर्न भी अच्छे मिलते है।

नए निवेशकों के लिए Large Cap और Index Funds आपके लिए एक सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं।

5. Step-up SIP का इस्तेमाल करें

Step-up SIP का मतलब है कि आप साल मे अपनी SIP राशि के अंदर 5%–10% बढ़ाते रहते है।

  • अगर आप शुरुआत के अंदर ₹10,000 से निवेश करते हैं और हर साल 10% बढ़ाते हैं, तो 20 साल बाद आपके निवेश की वैल्यू करीब ₹2.5 करोड़ तक हो सकती है।

6. इसमे Inflation का ध्यान रखें

इस बात का ध्यान रहे आज का ₹1 लाख आने वाले 15–20 साल में उतना मूल्यवान नहीं रहेगा, जितना आज के समय मे है, इसलिए अपने गोल्स तय करते समय बढ़ती हुई महंगाई को जरूर ध्यान मे रखे।

  • अगर आज के समय मे बच्चे की पढ़ाई का खर्च ₹10 लाख है, तो वही 15 साल बाद यह खर्च ₹25–30 लाख तक भी हो सकता है।
  • इसलिए अपने SIP गोल को बनाते समय inflation को जरूर ध्यान में रखें।

7. Asset Allocation करें

सिर्फ SIP ही नहीं, बल्कि निवेश को भी अलग-अलग जगह बांटना जरूरी है।

  • 70% Equity Mutual Funds (लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए)
  • 20% Debt Mutual Funds (स्टेबिलिटी के लिए)
  • 10% Gold/Other Assets (डायवर्सिफिकेशन के लिए)

8. इसमे Tax का ध्यान रखें

  • Equity Mutual Funds पर 1 साल से ज्यादा होल्ड करने पर LTCG (Long Term Capital Gain) टैक्स 10% लगता है (₹1 लाख से ऊपर के गेन पर)।
  • ELSS (Equity Linked Saving Scheme) इस SIP से आप अपने हर प्रकार के Tax की Saving आसानी से कर पते है।
इसमे Tax का ध्यान रखें
Image Credit Source:- Pexels

9. Discipline और Patience को बनाए रखें

  • SIP में आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है Consistency
  • इसे बीच में कभी भी SIP बंद न करें।
  • जब मार्केट गिर भी जाए तब भी SIP को जारी रखें, क्योंकि वहीं से आपको सबसे ज्यादा यूनिट्स मिलते हैं।

10. Goal-based SIP अपनाएँ

  • बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग SIP।
  • घर खरीदने के लिए अलग SIP।
  • रिटायरमेंट के लिए अलग SIP।

SIP से करोड़पति बनने का उदाहरण (SIP Calculator के आधार पर)

मान के चलिए आप ₹15,000 हर महीने SIP मे निवेश करते हैं जिसमे आपको औसतन 12% तक CAGR रिटर्न मिलता है:

  • 10 साल में: ₹35 लाख
  • 15 साल में: ₹75–80 लाख
  • 20 साल में: ₹1.5 करोड़+
  • 25 साल में: ₹3 करोड़+

यानी, सिर्फ ₹15,000 महीने के निवेश मे SIP आपको करोड़पति ही नहीं, बल्कि आपको मल्टी-करोड़पति बना सकती है।

SIP मे निवेश करते समय आपको ध्यान मे रखने योग्य बातें

  • सही प्रकार का फंड चुनें (ट्रैक रिकॉर्ड देखें)।
  • Direct Plan लें (कम Expense Ratio)।
  • Online SIP आसान होती है।
  • हर साल Portfolio Review करें।
  • Long Term View रखें, शॉर्ट टर्म मार्केट मूव्स से परेशान न हों।

निष्कर्ष

SIP एक ऐसा निवेश तरीका है जो आम निवेशकों को भी बड़े-बड़े फाइनेंशियल गोल हासिल करने में काफी मदद करता है, लेकिन छोटे-छोटे निवेश,आपका लंबा समय ओर फिर कंपाउंडिंग का जादू आपको करोड़पति बना सकता है।

याद रखें, SIP में सबसे ज्यादा जरूरी है जल्दी से शुरुआत करना, अनुशासन बनाए रखना और लंबे समय तक निवेश करना।

अगर आप आज के दिन से ही सही योजना बनाकर के अपनी SIP शुरू करते हैं, तो आने वाले 18–20 साल में आप एक करोड़पति ही नहीं बल्कि एक मल्टी-करोड़पति बन सकते हैं।

Share this post on:

Author: Manoj Prajapat

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम Manoj Prajapat है ओर में पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हु इस ब्लॉग में आपको व्यक्ति के लाइफ से जुडी कई प्रोबलम का समाधान मिलता है, जैसे आप अपने बिजनेस को कैसे आगे बढ़ाएंगे उसके लिए क्या नॉलेज ओर स्किल होनी चाहिए, कम्युनिकेशन स्किल, दिमाग को ट्रेन कैसे करे, आदतों मे बदलाव कैसे लाएं, स्टॉक मार्केट, फाइनेंस आदि, कई विषयों से रिलेटेड आपको यहा पर पोस्ट मिलती है।

View all posts by Manoj Prajapat >

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *