Financial Planning क्यों जरूरी है?

Financial Planning क्यों जरूरी है?

Share this post on:

आज के समय में आर्थिक बदलाव और अनिश्चितता इतनी बदल गई है, की हर व्यक्ति को अपने पैसे को सही तरीके से निवेश करना बेहद जरूरी बन गया है, हर एक व्यक्ति चाहता है कि उसकी मेहनत की कमाई हमेशा सुरक्षित रहे, ओर बढ़ती जाए ताकि भविष्य में आने वाली किसी भी समस्या का सामना आसानी से किया जा सके, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि जीवन मे केवल आपको बचत करना ही पर्याप्त नहीं है? बिना योजना के बचत करना, निवेश करना, या खर्च करना कभी-कभी गलत दिशा में भी ले जा सकता है, इसलिए आपको इस बारे मे जानकारी लेना बेहद जरूरी है, की आज के समय मे Financial Planning क्यों जरूरी है, ताकि आप अपने जीवन को एक नई दिशा दे सके, ओर यह सब कैसे होगा, इन सारी बातों को हम अच्छे से जानेंगे, तो आहिए शुरू करते है।

Financial Planning इसका मतलब आखिर होता क्या है?

Financial Planning इसका सीधा सा अर्थ होता है, अपनी इंकम, खर्च, निवेश, बीमा, टैक्स और भविष्य की ज़रूरतों का ध्यान रखते हुए एक सुव्यवस्थित योजना बनाना है, यह सब योजना आपके आर्थिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए बनाई जाती है ताकि आप सही दिशा में अपने वित्तीय फैसले आसानी से ले सकें।

उदाहरण:
मान के चलिए आपकी ₹30,000 महीने की इंकम है, ओर आपकी ज़रूरतें हैं , घर का किराया, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य खर्च, बचत, और भविष्य में घर खरीदने की योजना है, Financial Planning के माध्यम से आप यह तय करेंगे कि इन ज़रूरतों के लिए हर महीने आप कितने पैसे बचाएंगे, कितना निवेश करेंगे, और किस जगह निवेश करना सबसे फायदेमंद रहेगा।

इसे भी जरूर पढे:-

Financial Planning आखिर क्यों जरूरी है?

भविष्य की अनिश्चितताओं से सुरक्षा

हमारी ज़िंदगी में हमेशा स्थिरता नहीं रहती है, कभी नौकरी छूट जाती है, कभी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएँ सामने आ जाती हैं, तो कभी आर्थिक मंदी की मार पड़ती है, यदि आपके पास ऐसी किसी स्थिति के लिए कोई Financial योजना नहीं है, तो यह आपको आर्थिक संकट में बदल सकता है,
एक अच्छी Financial Planning से हम पहले से ही एक Emergency Fund तैयार कर सकते हैं, ताकि जब कोई आकस्मिक घटना हो, तो हमें तुरंत अपने दैनिक खर्चों के लिए बाहर से पैसा उधार नहीं लेना पड़े।

उदाहरण के लिए:
यदि आपका महीने का खर्च ₹40,000 है, तो कम से कम ₹2,40,000 (6 महीनों का खर्च) Emergency Fund में सुरक्षित रखना चाहिए, यह फंड आप बैंक के बचत खाते मे, Liquid Mutual Fund, या Fixed Deposit में रख सकते हैं।

इससे लक्ष्यों की प्राप्ति आसान होती है

हर व्यक्ति के कुछ ना कुछ सपने होते हैं, बच्चों की अच्छी पढ़ाई, अपना घर बनवाना, व्यवसाय शुरू करना, या आरामदायक रिटायरमेंट आदि, लेकिन केवल सपने देखना ही पर्याप्त नहीं है, सपने साकार करने के लिए एक ठोस योजना भी बनानी होती है।

उदाहरण के लिए:
अगर आपका लक्ष्य है 10 साल में घर खरीदना जिसकी अनुमानित लागत ₹50 लाख है, तो आप हर महीने कितनी राशि बचाकर और किस प्रकार के निवेश विकल्प में पैसा लगाकर यह लक्ष्य पूरा कर सकते हैं, इसका सही आकलन Financial Planning से ही किया जा सकता है।

Financial Planning आखिर क्यों जरूरी है?
Image Credit Source:- Pexels

बेहतर निवेश के फैसले लेने में मदद

आज के समय में निवेश के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं जैसे Mutual Funds, Stocks, PPF, Fixed Deposit, Gold, Real Estate, etc. लेकिन सभी निवेश विकल्प हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होते है, Financial Planning से हम अपने Risk Appetite (जोखिम उठाने की क्षमता) को समझ पाते हैं।
अगर आपकी उम्र कम है और आप लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आप Equity Mutual Funds या Direct Stocks में निवेश कर सकते हैं, वहीं अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं तो आप PPF या Fixed Deposit यह आपके लिए अच्छा विकल्प रहेगा।

उदाहरण:
अगर आपकी Risk Tolerance Low है, तो आप High Risk Equity Stocks में निवेश करने की बजाय Debt Mutual Funds या PPF में निवेश करें, यह समझ Financial Planning से ही आती है।

टैक्स की बचत में सहायता

भारत में Income Tax Act के अंतर्गत कई ऐसे निवेश विकल्प हैं जो टैक्स बचाने में मदद करते हैं, लेकिन यदि आप इनका सही से इस्तेमाल नहीं करते है, तो आप जरूरत से ज्यादा Tax भर सकते हैं, Financial Planning से हम Section 80C, 80D, और अन्य Tax Saving Instruments का सही उपयोग कर सकते हैं।

उदाहरण:
PPF में निवेश करने पर ₹1.5 लाख तक की राशि पर Tax Benefit मिलता है, इसी तरह ELSS Mutual Funds में निवेश पर भी Tax Benefit मिलता है, यदि आप इन Instruments में निवेश करेंगे तो आपकी Tax Liability घट जाएगी।

अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करे

अक्सर लोग अपनी इंकम के अनुसार अनावश्यक खर्च कर देते हैं, जिससे समय आने पर बचत नहीं हो पाती है, Financial Planning से हम यह समझ पाते हैं कि किस खर्च को आपको प्राथमिकता देनी है और किसे टालना चाहिए।
हर महीने अपने खर्च की एक लिस्ट बनाकर यह देखना जरूरी है कि कौन-कौन से खर्च आपके लिए जरूरी हैं और कौन से खर्च अनावश्यक हैं।

उदाहरण:
यदि आप हर महीने ₹5000 का मनोरंजन पर खर्च कर रहे हैं, लेकिन वही अगर उस पैसे से आप Emergency Fund में पैसे निवेश कर सकते हैं, तो Financial Planning से यह फैसला आसानी से लिया जा सकता है।

सेवानिवृत्ति के लिए हमेशा तैयार रहे

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, नौकरी छोड़ने का समय करीब आता रहता है, उस समय आपकी इंकम का मुख्य स्रोत खत्म हो जाता है, यदि आपने रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की होगी तो यह आपके बुढ़ापे में आर्थिक चिंता का कारण बन सकता है।
Financial Planning से आप NPS (National Pension System), PPF, Retirement Mutual Funds जैसे विकल्पों में निवेश करके सुरक्षित भविष्य की तैयारी कर सकते हैं।

उदाहरण:
अगर आप हर महीने ₹10,000 NPS में निवेश करेंगे तो 30 साल में आपका corpus बहुत अच्छा बन जाएगा, जिससे आप बिना किसी चिंता के रिटायरमेंट का आनंद ले सकेंगे।

Financial Planning के कुछ मुख्य घटक (Components)

इंकम

यह आपके महीने की या वार्षिक आमदनी है, यह आपके वेतन, फ्रीलांसिंग, बिजनेस इनकम, किराया, डिविडेंड आदि से हो सकती है, इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी पूरी इंकम को समझना बहुत जरूरी होता है।

खर्च

  • Fixed Expenses: जैसे घर का किराया, EMI, बच्चों की स्कूल फीस।
  • Variable Expenses: खाने-पीने का खर्च, मनोरंजन, यात्रा, मेडिकल खर्च।
    हर खर्च का ब्योरा बनाकर यह समझना जरूरी है कि यह किन चीजों पर ज्यादा खर्च हो रहा है।

बचत

Income में से आवश्यक खर्च घटाने के बाद बची हुई राशि को बचत के तौर पर सुरक्षित करना चाहिए, इसे अकाउंट में जमा कर सकते हैं या निवेश कर सकते हैं।

बचत
Image Credit Source:- Pexels

निवेश

बचाए गए पैसे को सही जगह पर निवेश करना बहुत जरूरी है ताकि समय के साथ यह बढ़ता भी रहे।

  • Low Risk → PPF, Fixed Deposit
  • Moderate Risk → Balanced Mutual Funds
  • High Risk → Stock Market, Direct Equity

बीमा

Health Insurance और Life Insurance आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, अनिश्चित घटनाओं से निपटने में यह बहुत मददगार होते हैं।

टैक्स प्लानिंग

Section 80C (PPF, ELSS, LIC Premium), 80D (Health Insurance Premium) आदि के माध्यम से Tax बचाने की योजना बनाना चाहिए।

रिटायरमेंट योजना

NPS (National Pension System), PPF, Senior Citizen Savings Scheme जैसी योजनाओं में निवेश करना जरूरी है।

ईमर्जन्सी फंड

किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए कम से कम 6 महीने का खर्च Emergency Fund में रखना चाहिए, इसे Liquid Mutual Funds, Savings Account या Fixed Deposit में रखा जा सकता है।

Financial Planning के कुछ अमूल्य फायदे

लाभविस्तार
वित्तीय सुरक्षाआकस्मिक खर्चों का सामना बिना तनाव के साथ किया जा सकता है।
लक्ष्य की प्राप्तिअपनी ज़िंदगी के बड़े लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकता है।
बेहतर निवेश फैसले बिना किसी भ्रम के सही निवेश का चयन किया जा सकता है।
टैक्स बचतTax-saving instruments के सही उपयोग से टैक्स में भारी छूट मिलती है।
मानसिक शांतिआर्थिक चिंता से मुक्ति मिलती है जिससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

Financial Planning में होने वाली आम गलतियाँ

  1. बिना लक्ष्य के निवेश करना – निवेश का मकसद साफ न हो तो यह बेकार साबित होता है।
  2. केवल बचत पर ध्यान देना – केवल बचत करना पर्याप्त नहीं है, उसे सही जगह पर निवेश करना जरूरी है।
  3. Insurance को नजरअंदाज करना – Insurance की अनदेखी से आप और आपका परिवार आर्थिक संकट में फंस सकता है।
  4. High-Risk Investments में बिना जानकारी के पैसा लगाना – Market की पूरी समझ के बिना जोखिम उठाना गलत होता है।
  5. Regular Review न करना – समय-समय पर अपने निवेश और योजना की समीक्षा करना जरूरी है।
  6. Tax Planning को भूल जाना – सही तरीके से Tax Saving ना करना गलत निवेश विकल्प चुनने से भी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है।

निष्कर्ष

Financial Planning केवल अमीर लोगों के लिए नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, सही योजना के बिना हम अपने सपनों को साकार नहीं कर सकते है, यह हमें हमारी आमदनी को सही दिशा में खर्च करने, बचाने, निवेश करने, और सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है।

आज से ही Financial Planning शुरू करके आप अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं, छोटी-छोटी योजनाएँ बनाकर, सही निवेश के विकल्प को चुनकर, बीमा करवाकर और नियमित समीक्षा करके आप खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सुरक्षित बना सकते हैं।

याद रखें – “आज की सही योजना आपके कल को सुरक्षित बनाती है।”

Share this post on:

Author: Manoj Prajapat

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम Manoj Prajapat है ओर में पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हु इस ब्लॉग में आपको व्यक्ति के लाइफ से जुडी कई प्रोबलम का समाधान मिलता है, जैसे आप अपने बिजनेस को कैसे आगे बढ़ाएंगे उसके लिए क्या नॉलेज ओर स्किल होनी चाहिए, कम्युनिकेशन स्किल, दिमाग को ट्रेन कैसे करे, आदतों मे बदलाव कैसे लाएं, स्टॉक मार्केट, फाइनेंस आदि, कई विषयों से रिलेटेड आपको यहा पर पोस्ट मिलती है।

View all posts by Manoj Prajapat >

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *